बांदा, के एस दुबे । बावन द्वादशी के पावन पर्व पर राम जानकी मोदी मंदिर (फूटा कुआं) से भगवान श्री राधा-कृष्ण की जलविहार (फूल डोल) शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सजे-धजे भगवान श्री राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ निकली शोभायात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में भक्तजन शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने कहा कि बावन द्वादशी का दिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान स्वयं मंदिर से बाहर निकलकर भक्तों को दर्शन देते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन गहोई वैश्य समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी अमित सेठ भोलू रहे। शोभायात्रा में भुवनेंद्र रावत, नीरज रावत, अमित छावला, केशव दरिया, अनिल पहाड़िया, विश्वनाथ ददरिया, रजत सेठ, नईम नेता, मनीष गुप्ता, अमित साहू, निखिल बुंदेली, राहुल ददरिया, आलोक सेठ, सोनू सेठ, जवाहर सेठ, शंकर लाल रूसिया, रामगोपाल गुप्ता, अजय रावत, शैलेंद्र वर्मा, सुरेंद्र रावत, मनोज नगरिया, सुधीर रावत, पंडित गिरजा शंकर महाराज सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment