चंदवारा के दंगल में पहुंचे पूर्व विधायक दलजीत सिंह, पहलवानों का बढ़ाया उत्साह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 25, 2026

चंदवारा के दंगल में पहुंचे पूर्व विधायक दलजीत सिंह, पहलवानों का बढ़ाया उत्साह

बांदा, के एस दुबे । विधानसभा तिंदवारी के ग्राम चंदवारा स्थित श्री किशोरी जी मंदिर प्रांगण में आयोजित दंगल कार्यक्रम में विधानसभा तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह शामिल हुए। उन्होंने अखाड़े में उतरकर कुश्ती लड़ रहे पहलवानों का हाथ मिलवाकर उनका परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि कुश्ती हमारी ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेल विरासत का अभिन्न हिस्सा है। अखाड़े की मिट्टी में अपनी मेहनत, दमखम और संघर्ष के साथ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का उत्साह बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले दंगल जैसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को उचित मंच देना समाज और क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने दंगल में भाग ले रहे सभी पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages