बाढ़ पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्रीय लेखपाल पर लगाया लापरवाही का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 23, 2026

बाढ़ पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्रीय लेखपाल पर लगाया लापरवाही का आरोप

देवेश प्रताप सिंह राठौर

उत्तर प्रदेश, बांगरमऊ - उन्नाव क्षेत्र के ग्राम चौगवां के मजरा कटरी अकबरपुर सेंग के कुछ बाढ़ पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला को शिकायती पत्र देकर क्षेत्रीय लेखपाल पर राहत किट वितरण में लापरवाही बरतने और शेष किट गायब होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम सभा में बाढ़ पीड़ितों को वितरण के लिए 700 राहत राशन किट भेजी गई थीं। जिनका अधिकांश वितरण कर दिया गया। इसके बावजूद करीब दो दर्जन बाढ़ पीड़ित किट पाने से वंचित रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि 11 किट शेष बची थीं। किट मांगने पर लेखपाल ने बाद

में देने की बात कही और शेष किट उच्च प्राथमिक विद्यालय लोकई पुरवा में रखवा दीं। आरोप है कि विद्यालय में ताला लगाकर लेखपाल चाबी अपने साथ ले गए। जबकि मुख्य गेट की चाबी रसोइया के पास थी। बाद में विद्यालय से राहत सामग्री गायब हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर वंचित पीड़ितों को राहत किट दिलाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर छोटू उर्फ सत्य प्रकाश, राजरानी, नन्हे और सुनीता समेत अन्य कई पीड़ितों के हस्ताक्षर हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages