बबेरू/बांदा, के एस दुबे । 69 हजार शिक्षक भर्ती के शिक्षकों के ब्रिज कोर्स से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बांदा के पदाधिकारियों ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बबेरू स्थित सांसद आवास पहुंचकर शिक्षा मंत्री, भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन बांदा-चित्रकूट सांसद श्रीमती कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल को सौंपा। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सांसद को ब्रिज कोर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं शिक्षकों की मांगों से अवगत कराया। सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शिक्षा मंत्री से
पत्राचार करने के साथ ही इस संबंध में वार्ता करने का आश्वासन दिया। सांसद के आश्वासन पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि ब्रिज कोर्स से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द सकारात्मक पहल होगी। इस मौके पर अजय कुमार गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू, आशुतोष गौतम ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन, अमित विश्वकर्मा, राजेश कुमार गुप्त, श्रीधर गुप्त, बृजकिशोर अग्निहोत्री, आराधना गौतम, रंजना यादव, इंदु प्रभा सचान, अरुण तिवारी, श्रीकांत गर्ग, सुनील कुमार यादव, राकेश सोनी,सतेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment