बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, 9 अक्टूबर को लखनऊ चलने का आह्वान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 1, 2026

बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, 9 अक्टूबर को लखनऊ चलने का आह्वान

बांदा, के एस दुबे । बहुजन समाज पार्टी की चित्रकूट धाम मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक बुधवार को अतर्रा रोड स्थित कौशल्या मैरिज हाल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी नौशाद अली, अखिलेश अम्बेडकर, रामकरन अहिरवार, पूर्व मंत्री जगदीश प्रसाद प्रजापति, बल्देव प्रसाद वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रभान पटेल, मानसिंह कुशवाहा, रोहित पटेल सहित सामाजिक भाईचारा कमेटी से लल्लू प्रसाद निषाद, मेवालाल वर्मा, अनुरुद्ध प्रसाद वर्मा, संतोष गुप्ता मौजूद रहे।


मंडल के सभी जिलाध्यक्ष - बांदा से शिवकरन दिनकर, हमीरपुर से छोटेलाल वर्मा, महोबा से गंगादीन अहिरवार, चित्रकूट से शिवबाबू एडवोकेट, रामशरण अनुरागी मंडल प्रभारी,सोनपाल वर्मा, अरविंद वर्मा, विजय प्रसाद प्रजापति, मलखे श्रीवास, रामसेवक प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत समेत सभी विधानसभा अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ के कांशीराम पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर बूथ स्तर पर कैडर बैठकें तेज करने और 2027 में बसपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages