डिप्टी सीएम ने सपा-कांग्रेस पर बोला हमला, पीडीए के घोषणा पत्र पर कसा तंज
फतेहपुर, मो शमशाद । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले के दौरे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दोनों नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री व अखिलेश यादव कभी मुख्यमंत्री दोबारा नहीं बन सकते। अखिलेश यादव के पीडीए के घोषणा पत्र को लेकर भी उन्होंने तंज कसा। डिप्टी सीएम ने कहा कि सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उक्त बातें कहीं। उन्होने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव
![]() |
| पत्रकारों से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। |
में दुष्प्रचार के सहारे सीटें हासिल कीं। उन्होंने पीडीए के मुद्दे पर सपा को घेरते हुए अखिलेश यादव की राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाए। डिप्टी सीएम के मुताबिक विपक्षी दलों की राजनीति जनता को भ्रमित करने पर केंद्रित रही है। हालांकि, दुष्प्रचार के आरोपों के समर्थन में पत्रकार वार्ता के दौरान कोई विस्तृत साक्ष्य सामने नहीं रखा गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आंदोलन को लेकर भी उपमुख्यमंत्री ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी शक्तियों के सहारे देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने कार्यकाल में कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहब के नाम से बदल चुके हैं, वे आज पीडीए की बात कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के चच्चा मोहम्मद आजम खान का जिक्र करते हुए भी सपा पर निशाना साधा।


No comments:
Post a Comment