चोरी की मोटरसाइकिल को काटने व पार्टस अलग करने वाले को किया गया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 18, 2026

चोरी की मोटरसाइकिल को काटने व पार्टस अलग करने वाले को किया गया गिरफ्तार

 चोरी की मोटरसाइकिल को काटने व पार्टस अलग करने वाले अभियुक्त को थाना कमासिन पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स आदि बरामद ।

बांदा, के एस दुबे  - पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.10.2026 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल को काटने वाले व पार्ट्स अलग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 11/12.10.2026 की रात्रि को थाना कमासिन पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया था कि वह अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी करने के पश्चात कस्बा कमासिन स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान में चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर व पार्ट्स अलग कर पहचान छिपाने


के उद्देश्य से उनके चेसिस नंबर व इंजन नंबर ग्राइंडर से मिटा दिए जाते थे तथा मोटरसाइकिलों के खुले हुए सामान को इधर-उधर बेचकर आपस में रुपये बाँट लेते थे । जांच के क्रम में पुलिस द्वारा मैकेनिक की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को कस्बा कमासिन स्थित दुकान से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की निशांदेही चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स आदि भारी मात्रा में बरामद किए गए है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । 



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages