नवजात बच्चियों का हाल जानने पत्नी संग पहुंचे एसपी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 21, 2026

नवजात बच्चियों का हाल जानने पत्नी संग पहुंचे एसपी

गर्म कपड़े व जरूरी सामान देकर जताई संवेदनशीलता

फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पत्नी कृति के साथ मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड पहुंचे और वहां रह रही दो नवजात बच्चियों का हालचाल जाना। उन्होंने बच्चियों की देखभाल व जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े और दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं। इनमें से एक नवजात बच्ची दस अक्टूबर को थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में मिली थी। बच्ची के मिलने की सूचना पीआरवी के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और

नवजात बच्चियों का हालचाल लेते एसपी व उनकी पत्नी।

बच्ची को तत्काल एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसवा भेजा गया। स्वास्थ्य केंद्र में परीक्षण के दौरान बच्ची स्वस्थ पाई गई। इसके बाद मामले की जानकारी चाइल्डलाइन को भी दी गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक व उनकी पत्नी ने किशोर न्याय बोर्ड में दोनों बच्चियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके कल्याण और आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त की। साथ ही ठंड के मौसम को देखते हुए उन्हें गर्म कपड़े और जरूरी सामान उपलब्ध कराया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages