चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मूर्ति विसर्जन और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। इसमें मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर्व के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी दीपावली को देखते हुए संबंधित विभागों की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य जरूरी इंतजामों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियों का समय से निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी
तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए और सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय पहले से सुनिश्चित कर लिए जाएं। दीपावली के मद्देनजर भी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया, जिससे पर्व के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना की आशंका न रहे। डीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ कंचन, तीर्थ विकास परिषद के लेखाकार दीप रिछारिया सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment