बूथवार रणनीति पर जोर, कार्यकर्ताओं से संगठन की जिम्मेदारी निभाने का निर्देश
फतेहपुर, मो शमशाद । प्रयागराज-झांसी स्नातक खंड विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में बूथवार रणनीति तैयार कर मतदाताओं तक पहुंच बनाने और संगठन को चुनावी अभियान में पूरी ताकत से जुटाने पर जोर दिया गया। बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मानवेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के दिशा-निर्देश व तय योजनाओं के अनुसार सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रत्येक बूथ पर कार्ययोजना तैयार कर
![]() |
| एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीति बनाते भाजपाई। |
कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाए और स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क एवं संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही सफलता का आधार बनेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने आसन्न स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं जिला संयोजक एमएलसी चुनाव उदय लोधी ने जिले की चुनावी संगठनात्मक संरचना का खाका अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी व पुष्पराज पटेल, जिला सहसंयोजक कमलेश योगी, अयाह शाह विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह, हुसेनगंज विधानसभा संयोजक आरपी मौर्या, फतेहपुर विधानसभा संयोजक अभिषेक शुक्ला, रामसजीवन कोविंद समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment