फतेहपुर, मो शमशाद । आगामी ग्यारह अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने जिला प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम कराने की मांग उठाई। मांग पत्र में कहा गया कि नवरात्र शुरू होने से पहले शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। इसके साथ ही नवरात्र के दौरान देवी पंडालों में प्रतिदिन साफ-सफाई, चूने का छिड़काव तथा मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीन की व्यवस्था कराने की मांग की गई है।
![]() |
| कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी। |
संगठन ने देवी पंडालों में रात्रि के समय महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट तैनात करने की भी मांग की है। वहीं दशहरा पर्व, भरत मिलाप आदि कार्यक्रमों में भगवान की शोभा यात्रा निकलने वाले मार्गों को गड्ढामुक्त एवं सुगम बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों व देवी पंडालों में पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बेहतर रहना जरूरी है। संगठन ने प्रशासन से मांगों पर समय रहते कार्रवाई कराने का आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी काशी प्रांत मनोज त्रिवेदी, स्वामी राम आसरे आर्य, गजेन्द्र मौर्य, संगीता गुप्ता, बुद्धूलाल चौरसिया, नीलम, अनमोल शुक्ला, अनिल शुक्ला, दुर्गा प्रसाद पुजारी, उमाशंकर, शशिकांत मिश्र, डा. प्रमोद कुमार पांडेय, अर्जुन प्रसाद, सालिगराम, संतोष आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment