सिंहवाहिनी मंदिर में महा नवमी पर भक्ति और उत्साह के साथ हुई मंगला आरती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 19, 2026

सिंहवाहिनी मंदिर में महा नवमी पर भक्ति और उत्साह के साथ हुई मंगला आरती

शारदीय नवरात्रि पर्व का हुआ भव्य समापन

बांदा, के एस दुबे । जनपद स्थित प्रसिद्ध श्री सिंह वाहिनी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि का पर्व अत्यंत उत्साह, भक्ति और उमंग के साथ संपन्न हुआ। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा नवमी के पावन अवसर पर सुबह नौ बजे माँ सिंह वाहिनी की मंगलमयी मंगला आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गुंजायमान रहा और भारी संख्या में एकत्र हुए श्रद्धालुओं ने आरती गाकर पुण्य लाभ एवं आनंद प्राप्त किया। शारदीय नवरात्रि के विगत नौ दिनों तक मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही।  प्रतिदिन सुबह कन्या भोज व देवी पूजन तथा शाम को माता रानी का अलौकिक श्रृंगार किया जाता रहा। नौ दिनों तक प्रतिदिन दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ता रहा।आयोजन के अंतिम दिन सुबह मंगला आरती के


बाद संध्या समय महाआरती का आयोजन कर श्रद्धालुओं को विजयादशमी  का पारंपरिक पान खिलाया जाएगा, जिसके साथ ही माता रानी के अष्टमी रूप का भव्य श्रृंगार उतारा जाएगा।कार्यक्रम के सफल संचालन और व्यवस्था में श्री सिंह वाहिनी मंदिर सेवा एवं व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों और सेवादारों की अहम भूमिका रही। समिति के अशोक त्रिपाठी जीतू, प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, नीरज त्रिपाठी, खंचू श्रीवास्तव, सुशांत चतुर्वेदी, मोहन गुप्ता, तोषी चतुर्वेदी, अजय निगम, रूचिन निगम, पप्पू रैकवार, बसंतू रैकवार तथा श्रृंगारी दीपक सुल्लेरे व बृजराज माली सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में विशेष योगदान दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages