राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर लाइफ सेवर्स ने आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 2, 2026

राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर लाइफ सेवर्स ने आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

देवेश प्रताप सिंह राठौर

उत्तर प्रदेश, उन्नाव। राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था लाइफ सेवर्स, उन्नाव द्वारा जिला अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करना रहा। शिविर में सुमित दीक्षित, अनुज सिंह चौहान, अमित पांडे, मोनू मिश्रा एवं अनुराग सिंह राठौर ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. एस.के. शुक्ला ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।


संरक्षक डॉ मनीष सिंह सेंगर ने कहा कि संस्था लंबे समय से स्वैच्छिक रक्तदान एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान वेद प्रकाश साहू, डॉ. अनुराग कुमार, डॉ. राजेश सिंह, अम्बरीश मिश्रा, यशी सिंह, सर्वेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। लाइफ सेवर्स ने सभी स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के इस मानवीय अभियान से जुड़ने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages