वृद्ध की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 19, 2026

वृद्ध की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । मरका थाना क्षेत्र के मटेहना गांव में रविवार को करीब 60 वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, रणवीर सिंह रविवार को दिनभर खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। उन्हें हल्के जुकाम की शिकायत थी। रास्ते में गांव के ही एक डॉक्टर से उन्होंने जुकाम की बात बताई, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही वह अचानक गिर पड़े। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी साधन से सीएचसी बबेरू ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही


परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इंजेक्शन लगाने के बाद मौत होने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया। थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि तहरीर मिलने के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने पीछे पत्नी कालिंदी देवी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages