महिला ने जमीन कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 6, 2026

महिला ने जमीन कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । असोथर निवासी सरोज देवी पत्नी स्व. सन्त कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर भूमि पर अवैध रूप से कब्ज़ा किये जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। डीएम को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ कानपुर जनपद में रहती है। उसकी गैर मौजूदगी में देवरानी शकुन्तला देवी व उनके बेटे अभिषेक व आशीष ने 15 जुलाई 2024 को अवैध तरीके

डीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़ी महिला।

से जमीन में कब्जा कर लिया। उसके द्वारा पूर्व में भी शिकायती प पत्र पर दिया जिस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि उसकी अनुपस्थिति में देवरानी व उनके दोनों पुत्रों द्वारा राजस्व कर्मियों से मिलीभगत कर रोज साइड की जमीन नपवा लिया है। वर्ष 2006 में बिकी हुई भूमि भी कब्ज़ा लिया जबकि रोड साइड को अंश समान रुप में बटवारा करना चाहिए उसकी गैर मौजूदगी में ही नपाई कराकर कब्जा भी ले लिया। पीड़ित ने गाटा सं 1267 व 1268 कब्जा मुक्त करने व निष्पक्ष जाँच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages