रंगोली के रंगों से दिया स्वच्छता व सेवा का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 6, 2026

रंगोली के रंगों से दिया स्वच्छता व सेवा का संदेश

सेवा संकल्प अभियान में नगर पंचायत कार्यालय में हुआ रचनात्मक आयोजन

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न रंगों से आकर्षक और संदेशपरक रंगोली बनाकर स्वच्छता, सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। रंग-बिरंगी रंगोली ने कार्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को अपने घरों, दुकानों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने

नगर पंचायत कार्यालय में रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश देते कर्मी।

कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना भी है। रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज तक सकारात्मक संदेश आसानी से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक स्वच्छता और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर भागीदारी करते हैं, तभी किसी अभियान को वास्तविक सफलता मिलती है। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages