लेखपाल संघ का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 3, 2026

लेखपाल संघ का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र के काम प्रभावित

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील परिसर का है, जहाँ शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बबेरू तहसील इकाई ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना देते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील दिवस मे उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार के माध्यम से भेजा है । बता दें कि तहसील अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह एवं तहसील मंत्री मान सिंह के हस्ताक्षरित ज्ञापन में लेखपालों की वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की गई है। वहीं लेखपालों के धरने के चलते तहसील परिसर में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी दस्तावेजों से संबंधित कार्य


कराने पहुंचे किसान, छात्र एवं आम फरियादी परेशान नजर आए। कई लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। फरियादियों का कहना है कि लेखपालों की मांगों को लेकर धरना देना उनका अधिकार है, लेकिन ऑनलाइन बनने वाले आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों का कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कम से कम ऑनलाइन प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया जारी रखी जाए, ताकि विद्यार्थियों एवं आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।अब देखना होगा कि लेखपाल संघ की मांगों पर शासन स्तर से क्या कार्रवाई होती है और आम जनता के प्रभावित कार्य कब तक सुचारु हो पाते हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages