दो माह से बिजली का संकट, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 2, 2026

दो माह से बिजली का संकट, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव मे पिछले दो माह से नलकूपों और बिजली आपूर्ति की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम अवनीश कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा है, ग्रामीणों ने टूटे विद्युत खंभों को बदलवाने और नलकूपों की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग की। पूर्व प्रधान श्रवण कुमार पटेल के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि अछाह व हरदौली गांव के कुछ नलकूपों में लंबे समय से बिजली नहीं पहुंच रही है, जिससे किसानों की फसलों पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगे कुछ विद्युत खंभे टूटे हुए हैं, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विद्युत विभाग और एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं एसडीएम अवनीश कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के एसडीओ से वार्ता की गई है और सोमवार तक समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नरेश यादव, अजय कुमार, नसीम खान, यूनिस खान, सरदार खान, जगतपाल, गंगाधारी, शिव भवन, अवधेश कुमार, राम भवन, सुभाष चंद्र, गुलाब कुशवाहा, उमेश कुमार, राहुल कुशवाहा, रामबाबू, सत्यनारायण, धर्मेंद्र कुमार, बृजकिशोर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages