डेंगू से बचाव को लेकर भिटौरा ब्लॉक में चला महाभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 27, 2026

डेंगू से बचाव को लेकर भिटौरा ब्लॉक में चला महाभियान

499 बच्चों समेत 103 वृद्धजनों व कर्मचारियों को बांटी निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि

फतेहपुर, मो शमशाद । डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को भिटौरा ब्लॉक क्षेत्र में डेंगू बचाव एवं जागरूकता महाभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। अभियान के दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम मवइया स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे 89 वृद्धजनों एवं 14 कर्मचारियों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरित की। इसके बाद श्री भृगु वेद विद्यालय ओम घाट भिटौरा में अध्ययनरत 54 विद्यार्थियों, कम्पोजिट विद्यालय सहिमापुर के 65, प्राथमिक विद्यालय

बच्चों को होम्योपैथिक औषधि खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।

डोलेपुर के 27, कम्पोजिट विद्यालय सलेमाबाद के 140, कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर मवइया के 52 तथा प्राथमिक विद्यालय जमालपुर के 58 बच्चों को भी निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 499 बच्चों को औषधि वितरित कर डेंगू एवं संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने लोगों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि साफ-सफाई अपनाकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से पीने के पानी को उबालकर पीने तथा घरों और आसपास कहीं भी पानी एकत्रित न होने देने की अपील की। उन्होंने बताया कि रुके हुए पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए जलभराव को तत्काल समाप्त करना जरूरी है। अभियान के दौरान स्वामी विज्ञानानंद, वार्डन अशोक कुमार, प्रधानाचार्य आरएम त्रिवेदी, जहरा खातून, हिमांशु सोनकर, हेमंत त्रिपाठी, राजकुमारी सहित प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव एवं सुरेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages