किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं पर गरजा भाकियू टिकैत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 3, 2026

किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं पर गरजा भाकियू टिकैत

जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य जल्द पूरे कराने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। तहसील अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गांवों में सड़क, जल निकासी, बिजली व मूलभूत सुविधाओं की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने संबंधित विभागों से समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग करते हुए लापरवाही जारी रहने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। निहालपुर,

ज्ञापन सौंपते भाकियू टिकैत के पदाधिकारी।

जगजीवनपुर समेत कई गांवों में जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए। ग्रामीण संपर्क मार्गों की खराब स्थिति और नालियों की समस्या दूर कराने के साथ ही किसानों को विभागीय स्तर पर आ रही दिक्कतों से निजात दिलाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। यदि संबंधित विभागों ने समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं किया तो भाकियू टिकैत आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने, किसानों को एकजुट करने व गांव-गांव संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages