स्वैछिक शिविर में जल निगम ग्रामीण की टीम ने रक्तदान कर दिया जीवन रक्षा का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 1, 2026

स्वैछिक शिविर में जल निगम ग्रामीण की टीम ने रक्तदान कर दिया जीवन रक्षा का संदेश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर गुरुवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनेपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) चित्रकूट की टीम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। शिविर में अधिशासी अभियंता जलनिगम ग्रामीण अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक करुणाकर सिंह, सहायक अभियंता शशिकांत मौर्य, अवर अभियंता विजयशंकर यादव, शोभित, प्रोबिश कटियार, अभिजीत यादव, जयनारायण तिवारी के साथ ही एलएंडटी और टीपीआई के इंजीनियरों सहित विभाग के कुल 16 कार्मिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी


ने रक्तदान को मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और समाज में सेवा, सहयोग व संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। रक्तदान करने वाले कार्मिकों ने इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया। बताया कि रक्तदान महादान है, क्योंकि समय पर उपलब्ध रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। सेवा संकल्प अभियान के तहत की गई इस पहल ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और जनसेवा के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages