स्वास्थ्य विभाग की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 1, 2026

स्वास्थ्य विभाग की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण का जिले में गुरुवार को शुभारंभ हुआ। अभियान एक से 31 अक्टूबर तक तथा दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, नगर पालिका कर्वी के अधिशासी अधिकारी आरके प्रसाद और जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों व सफाई वाहनों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले अधिकारियों व कर्मचारियों को संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव की शपथ दिलाई गई।



सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सभी ब्लाकों और शहरी क्षेत्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मॉनिटरिंग टीम अभियान की गुणवत्ता सुधारने में सहयोग करेगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वीबीडी डॉ. जीआर रतमेले ने बताया कि 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों और कुपोषित बच्चों की जानकारी जुटाएंगी। साथ ही परिवार के प्रत्येक सदस्य की आभा आईडी बनाने का कार्य भी किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में मलेरिया टीम प्रचार-प्रसार, एंटी लार्वा छिड़काव और सोर्स रिडक्शन का कार्य करेगी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ दयाशंकर डिप्टी सीएमओ डौ अरुण कुमार, डॉ श्याम जाटव एसएमओ डब्ल्यूएचओ, डीपीएम आरके करवरिया, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक रोहित व्यास, ज्योति सिंह, प्रगति चन्देल, जयशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages