निलेश श्रीवास बने समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बांदा के जिलाध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 22, 2026

निलेश श्रीवास बने समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बांदा के जिलाध्यक्ष

बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से निलेश श्रीवास को समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी में जनपद बांदा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष निलेश श्रीवास से यह अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएंगे तथा जिले में संगठन को और अधिक मजबूती तथा गतिशीलता प्रदान करेंगे। निलेश श्रीवास के बांदा जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष


व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश यादव, कुदरत उल्ला, प्रमोद गुप्ता राजा, ओम नारायण विदित, अशोक गौर, मुमताज अली, इमरान अली राजू, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, राजकुमार गुप्ता राजू, कुतैबा जमा, राम लाल प्रजापति, वृंदावन वैश्य, हिमांशु वैश्य, राजन चंदेल, प्रियांशु गुप्ता, जन्मेजय सिंह, आमिर खान मन्नी, रहीस खान, मनी कश्यप, मुलायम यादव ओ पी सहित दर्जनों समाजवादियों ने खुशी जताई और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नया आयाम छुएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages