सफाई कर्मियों को तैनाती क्षेत्र में भेजने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 28, 2026

सफाई कर्मियों को तैनाती क्षेत्र में भेजने की मांग

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : अखण्ड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बुधवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मियों को उनके तैनाती स्थलों में भेजने और जिले के विभिन्न विभागों में चालकों की भर्ती निकालने की मांग की। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मियों से विभिन्न विभागों की गाड़ियां चलवाई जाती है। जिससे क्षेत्र में गंदगी का आलम नजर आता है। साथ ही गाड़ी चालकों का


रोजगार भी छिन जाता है। ऐसे में सफाई कर्मियों से गाड़ी चलवाने वाले विभागीय अधिकारियों को नोटिस देते हुए सम्बद्धीकरण समाप्त किया जाए और सम्बन्धित सफाई कर्मियों को उनके तैनाती स्थल में भेजा आए। साथ ही चालकों की भर्ती निकालकर बेरोजगार ड्राइवरों को काम दिया जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages