पीड़ित ने एसपी से मिलकर लगाई फरियाद
फतेहपुर, मो शमशाद । बिंदकी थाना क्षेत्र के निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए छेड़खानी व अभद्रता करने के आरोपियों को खजुआ चौकी पुलिस द्वारा बचाने का आरोप लगाया। एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसके घर के निकट रहने वाले रुस्तम यादव ने घर पर अकेली होने पर छेड़खानी व अभद्रता की किसी तरह पड़ोसियों की मदद से वह बच सकी। बताया कि भागते समय उसे आरोपी द्वारा उसे जान माल की धमकी भी दी गयी। इसकी शिकायत लेकर वह परिजनों के साथ खजुआ पुलिस चौकी गयी जहां पर उसकी पुलिस की मौजूदगी में आरोपी व उसके परिवार वालो ने भी उसके साथ अभद्रता की। परिजनों के साथ
![]() |
| पीड़ित युवती। |
बिंदकी थाने में तहरीर दी। थाने से उसकी शिकायत दर्ज करने की जगह फिर से पुलिस चौकी भेज दी गयी जहां पुलिस कर्मियों ने आरोपियों से सांठगांठ कर कार्रवाई करने की जगह दबाव बनवाकर उसकी शिकायत को बदलवा कर पुलिस कर्मी से अपनी मनमर्जी से नया शिकायती पत्र लिखवाकर घर वापस भेज दिया। बताया कि आरोपी द्वारा लगातार उसके व परिवार को गाली गलौच व जान माल की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया।


No comments:
Post a Comment