तेलियानी ब्लाक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए प्रणवीर सिंह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 26, 2026

तेलियानी ब्लाक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए प्रणवीर सिंह

पर्यवेक्षकों की मौजदगी में ब्लाक परिसर में सम्पन्न हुई चुनावी प्रक्रिया 

सूची में नाम न होने की वजह से साधना मिश्रा का नामांकन खारिज

फतेहपुर, मो शमशाद । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की तेलियानी ब्लॉक इकाई का चुनाव ब्लाक परिसर में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षको की मौजूदगी में समस्त चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। सूची में नाम न होने की वजह से साधना मिश्रा का नामांकन खारिज कर दिया गया और पर्यवेक्षको ने प्रणवीर सिंह को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष घोषित कर दिया। समस्त चुनावी प्रक्रिया पर्यवेक्षक बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष देवशरण शुक्ला, खजुहा ब्लाक अध्यक्ष बलराम सिंह व दिलीप श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुई। प्रणवीर सिंह व साधना मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। साधना

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते साथी।

मिश्रा वह उनके प्रस्तावको का नाम मतदाता सूची में नहीं था, इस वजह से पर्यवेक्षकों ने उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया। अंततः पर्यवेक्षकों ने प्रणवीर सिंह को निर्विरोध तेलियानी ब्लाक अध्यक्ष घोषित कर दिया। निर्विरोध अध्यक्ष की घोषणा होते ही पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट व जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ हसवा ब्लाक इकाई के अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया, भिटौरा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, हथगाम अध्यक्ष हेमंत यादव, गिरीश दुबे, पंकज पांडेय, अनिल गुप्ता, सुनीता पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी समेत तीन सैकड़ा से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages