अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित किया सम्मान समारोह
फतेहपुर, मो शमशाद । अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर युवा विकास समिति की ओर से भिटौरा रोड स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर उनके अनुभवों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संतोष तिवारी ने वृद्धजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य पूंजी हैं। उनके अनुभव, संस्कार और जीवन से मिली सीख आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके सुख-दुःख में
![]() |
| सम्मान समारोह में भाग लेते युवा विकास समिति के पदाधिकारी। |
सहभागी बनना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि युवाओं को बुजुर्गों के साथ समय बिताना चाहिए और उनके जीवन के संघर्ष तथा अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। बुजुर्गों का अनुभव युवा पीढ़ी को जीवन में सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के चेहरे पर सम्मान और अपनत्व की खुशी नजर आई। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। समिति ने लोगों से अपील की कि अपने आसपास रहने वाले बुजुर्गों का सम्मान करें और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, आचार्य उपमन सरस्वती महाराज, आश्रम संचालिका नीतू मैडम, अशोक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment