दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोपियों से जान का खतरा, शालिनी सिंह ने मुख्यमंत्री से मांगी सुरक्षा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 10, 2026

दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोपियों से जान का खतरा, शालिनी सिंह ने मुख्यमंत्री से मांगी सुरक्षा

बांदा, के एस दुबे । नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम शंकर पुरवा, अंश गुड़ाकलां निवासी शालिनी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम नंदवारा में दो नाबालिग बच्चों की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों से उन्हें जान का खतरा है। पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में शालिनी सिंह ने बताया कि उनकी मां स्वर्गीय रेखा राजपूत और भाई स्वर्गीय वैभव उर्फ सोनू की हत्या के मामले में महेंद्र पाल वर्मा, ओमकार उर्फ शेरा सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जो इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम नंदवारा में 30 सितंबर 2026 को भैयाराम राजपूत के दो नाबालिग बच्चों की हत्या के मामले में


महेंद्र पाल वर्मा और ओमकार उर्फ शेरा सहित अन्य लोगों के नाम सामने आने का आरोप लगाया गया है। शालिनी सिंह का कहना है कि वह पीड़ित परिवार से मिलने जाती रही हैं और उनकी मदद भी कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि फरार आरोपी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है। शालिनी ने बताया कि वह अपने परिवार की अकेली वारिस हैं और मां व भाई की हत्या से जुड़े मुकदमे की पैरवी भी कर रही हैं। शालिनी सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वह बिना भय के न्यायालय में मुकदमे की पैरवी कर सकें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages