संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता महिला की हुई मौत, जाँच मे जुटी पुलिस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 10, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता महिला की हुई मौत, जाँच मे जुटी पुलिस

बबेरू /बांदा, के एस दुबे  । बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 21 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मिलाथू गांव निवासी कोमल देवी पत्नी इंद्रपाल (21 वर्ष) की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।मृतका के पति इंद्रपाल ने बताया कि वह धान के खेत में कटाई करने गया था। जब वह वापस घर लौटा तो पत्नी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। इसके बाद वह परिजनों की मदद से उसे


अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका का करीब साढ़े तीन माह का एक पुत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रविवार दोपहर करीब तीन बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages