संवेदना हॉस्पिटल की चतुर्थ वर्षगांठ पर हुआ भंडारा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 10, 2026

संवेदना हॉस्पिटल की चतुर्थ वर्षगांठ पर हुआ भंडारा

एसपी ने तीमारदारों व श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

फतेहपुर, मो शमशाद  । जनपद के अस्ती रोड स्थित संवेदना हॉस्पिटल की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर अस्पताल परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राहगीरों, मरीजों के तीमारदारों एवं श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का आयोजन संवेदना हॉस्पिटल प्रबंधन समिति द्वारा किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने चार वर्षों की सेवा यात्रा को याद करते हुए जनपदवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि संवेदना हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. पवन बाजपेई एवं डॉ. शिवानी

भंडारे में तीमारदारों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते एसपी।

मिश्रा बाजपेई के नेतृत्व में विगत चार वर्षों से जनपद में आमजन को किफायती दरों पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल रही है। अस्पताल प्रबंधन समिति ने कहा कि संवेदना हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ जरूरतमंदों की सेवा करना भी है। अस्पताल की चतुर्थ वर्षगांठ पर आयोजित यह भंडारा इसी सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर अस्पताल परिवार ने भविष्य में भी जनपदवासियों को बेहतर, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को दोहराया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages