भाजपा जिला कार्यसमिति की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, November 1, 2026

भाजपा जिला कार्यसमिति की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न

2027 के चुनाव में दुनिया की कोई ताकत भाजपा को नहीं हरा सकतीः पटेल

बांदा, के एस दुबे । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की मंडल स्तरीय कार्यशाला पार्टी जिला कार्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में दुनिया की कोई ताकत भाजपा को नहीं हरा सकती और प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा अपने द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों के बल पर लड़ेगी। उन्होंने चुनाव में बूथ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली जड़ है। उनकी मेहनत श्अंगद के पांवश् की तरह पार्टी को मजबूत करने का


कार्य करती है। चुनाव का असली रिजल्ट और जीत उन्ही के हाथ में होती है, और कार्यकर्ताओं की इसी ताकत से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी और महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी दुर्लभ था। इसके विपरीत, वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाएं रात के बारह बजे भी सुरक्षित अकेले आ-जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में ऐसे विकास कार्य किए हैं जो पिछली सरकारें कभी नहीं कर पाईं। संगठन को और अधिक धार देने के लिए उन्होंने बूथों को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया। कार्यशाला को जिला प्रभारी संत बिलास शिवहरे ने भी संबोधित किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित, श्रृंग ऋषि, महोबा के जिला प्रभारी इंद्रपाल सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री विनोद, सुधीर कुशवाहा, अमित सेठ भोलू, उत्तम सक्सेना, प्रभा गुप्ता, वंदना गुप्ता, रीता गुप्ता, निर्मला गौतम, प्रेम नारायण पटेल, निखिल सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, आनंदी साहू, ओम प्रकाश गौतम, पंकज रैकवार सहित बाँदा, चित्रकूट एवं महोबा के जिला प्रभारी, प्रवासी, जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages