प्रेस क्लब ऑफ यूपी के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने शमशाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 30, 2026

प्रेस क्लब ऑफ यूपी के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने शमशाद

नई कार्यकारिणी की जल्द होगी घोषणा

फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय तक अपनी लेखनी, निष्पक्ष कार्यशैली व सक्रियता के दम पर अलग पहचान स्थापित करने वाले वरिष्ठ पत्रकार मो0 शमशाद के संगठनात्मक नेतृत्व पर एक बार फिर मुहर लगी है। प्रेस क्लब ऑफ यूपी ने उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव, कार्यक्षमता व संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने मो0 शमशाद पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने की खबर से जिले के पत्रकारों व संगठन के पदाधिकारियों और उनके शुभचिंतकों

नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मो. शमशाद।

में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और पत्रकारों के हितों की आवाज और मजबूती से बुलंद होगी। जिलाध्यक्ष शमशाद ने प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें दोबारा नहीं, बल्कि लगातार तीसरी बार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें सक्रिय, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित पत्रकारों को जिम्मेदारी देकर संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages