जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 26, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है, लेकिन हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टरेट सभागार में मासिक सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में दुर्घटना संभावित स्थलों के सुधार, यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि अक्टूबर 2025 में जिले में 305 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जबकि अक्टूबर 2026 में यह संख्या घटकर 261 रह गई। इसी प्रकार दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों की संख्या 158 से घटकर 147 हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में और कमी लाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कदम उठाएं। डीएम ने बार-बार दुर्घटनाएं होने वाले स्थानों को चिह्नित कर इंजीनियरिंग सुधार कराने के निर्देश दिए। जिसके तहत लोक निर्माण


विभाग के सहायक अभियंता और यातायात प्रभारी संयुक्त निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करेंगे। इस दौरान ब्लैक स्पॉट पर साइनेज और तेज गति वाले स्थानों पर गति सीमा संकेतक लगाने को कहा गया। पुलिस को दुर्घटनाओं में वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, एफआईआर, चार्जशीट और निरस्त ड्राइविंग लाइसेंस की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ओवरलोड ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों पर विशेष अभियान चलाने को कहा। सीएमओ को एंबुलेंस रिस्पांस टाइम और घायलों को उपचार उपलब्ध कराने का विवरण तैयार करने तथा एनएच अधिकारियों को गड्ढों की मरम्मत कर सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-1) अखिलेश कुमार सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages