संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 26, 2026

संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन में दिलाई शपथ, जिले के सभी थानों में भी हुआ आयोजन

बांदा, के एस दुबे । संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन बांदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिसकर्मियों को संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और उद्देशिका का स्मरण कराते हुए मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए


प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय सहित जनपद के समस्त थानों में भी संविधान दिवस मनाया गया। थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को संविधान के आदर्शों का पालन करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।


26 नवंबर को मनाया जाता है संविधान दिवस

भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था। इसके उपलक्ष्य में वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संविधान की उद्देशिका, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। इस दिन संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करने और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया जाता है।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages