उत्तर प्रदेश उन्नाव संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब एवं संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया, समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सिविल लाइन उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संविधान के मूल्य लोकतंत्र सामाजिक न्याय समानता, और बाईचारे के प्रति प्रति बुद्धता व्यक्त की गई, पार्टी कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संविधान सभा के अध्यक्ष एवं संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सहित संविधान निर्माताओ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा विचार गोष्ठी में संविधान के महत्व और मूल सिद्धांतों पर विचार व्यक्त किया गया।। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयचंद विमल पूर्व सांसद अन्नू टंडन पूर्व ब्लाक प्रमुख देवी दिन लोधी राजकुमार लोधी मंजीत यादव साधु यादव संजय निगम राम बहादुर यादव राहुल गौतम सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ संविधान रक्षा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और सामाजिक समानता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया गया।


No comments:
Post a Comment