बांदा में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित,पांच प्रतिभागी सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 26, 2026

बांदा में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित,पांच प्रतिभागी सम्मानित

अभिषेक ने प्रथम, युवराज सिंह ने द्वितीय और वसीम खान ने हासिल किया तृतीय स्थान

बांदा, के एस दुबे । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब की ओर से गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांदा में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार,कॉलेज की प्रधानाचार्या निमिषा रंजन तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों ने किया।जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रदर्शित विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन की समस्याओं का वैज्ञानिक तरीके से समाधान खोजने और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अभिषेक


कुमार ने प्रतियोगिता के उद्देश्य और आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।वहीं,सीओ अमरनाथ ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।निर्णायक मंडल के सदस्यों कुशल कुमार,शैलेश कुमार कुशवाहा,हरिओम राठौर और डॉ.शादाब ने मॉडलों का मूल्यांकन कर पांच श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया।प्रतियोगिता में राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज बांदा के अभिषेक ने प्रथम,शांतिधाम इंटर कॉलेज अतर्रा के युवराज सिंह ने द्वितीय तथा इसी कॉलेज के वसीम खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज बांदा की कोमल और सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी के गोपाल साहू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया विजेताओं को क्रमशःपांच हजार,तीन हजार,दो हजार और एक-एक हजार रुपये के डेमो चेक,स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या निमिषा रंजन ने किया।मंच संचालन कॉलेज की प्रवक्ता प्रियंका सिंह ने किया।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages