बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त बिसंडा थाना से हथकड़ी समेत फरार हो गया। अभियुक्त के विरुद्ध बिसंडा थाना मे पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार, शनिवार को गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त मलखान पुत्र कल्लू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम महोखर थाना कोतवाली देहात थाने में निगरानी में रखा गया था। इसी दौरान मौका पाकर वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार
हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अभियुक्त की तलाश में थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीमें लगाई गई हैं। वहीं, अभियुक्त के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment