नगर पालिका से सपा ने जागेश्वर पर लगाया दाव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 22, 2023

नगर पालिका से सपा ने जागेश्वर पर लगाया दाव

सपा जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में घोषित किये प्रत्याशी 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिले में दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किये हैं। कर्वी नगर पालिका सीट से अध्यक्ष पद के लिए सपा ने जमीनी कार्यकर्ता जागेश्वर प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया है। जिले के राजापुर, मानिकपुर व मऊ नगर पंचायत सीट से भी अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं को महत्व दिया है। शनिवार को सपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने बताया कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की मंजूरी मिलने के बाद जिले की एक मात्र नगर पालिका कर्वी व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कर्वी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए जागेश्वर प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया है। नगर पंचायत राजापुर से प्रिंस केशरवानी, मानिकपुर से मंझली सोनकर व नवसृजित नगर पंचायत मऊ से सचिन रस्तोगी को अध्यक्ष पद का


प्रत्याशी घोषित किया है। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में पार्टी ने जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ताओं पर दाव लगाया है। दावा किया कि पूरे प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर चल रही है। इसका पूरा फायदा सपा को मिलेगा। सपा रिकार्ड मतों से अपना परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में पहले भी दो बार सपा जीत दर्ज करा चुकी है। पार्टी के चुनाव चिन्ह से चुनाव जीतने वाले नरेन्द्र गुप्ता भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने मौजूदा निकाय चुनाव में जिताऊ के साथ टिकाऊ प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का

निर्णय लिया है। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान व पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाया है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता भारी बहुमत से जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। 2023 में हो रहे निकाय चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। सपा पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। इस मौके पर सपा नेता नरेन्द्र यादव, प्रवक्ता सुभाष पटेल, विद्यासागर यादव, उमाकान्त यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages