न्याय व्यवस्था पर लगातार हो रहे हमले: रुद्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 2, 2023

न्याय व्यवस्था पर लगातार हो रहे हमले: रुद्र

 आल इंडिया लायर्स यूनियन का सातवां सम्मेलन सम्पन्न

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। न्याय व्यवस्था और न्यायिक प्रणाली के साथ संवैधानिक प्रजातंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं। जिम्मेदार समान रूप से बार और बेंच ही है। ऐसे कठिन समय में बार और बेंच को भारत की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने को मिल बैठकर काम करना होगा अन्यथा आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेगी। मंगलवार को आल इंडिया लायर्स यूनियन के सातवंें जिला सम्मेलन में आये प्रतिनिधियों से राज्य काउंसिल सदस्य का रूद्र प्रसाद मिश्र एड ने कहा कि भारत कठिन दौर से गुजर रहा है। आये दिन न्याय व्यवस्था और न्यायिक प्रणाली के साथ संवैधानिक प्रजातंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं। जिसके लिए बार और बेंच समान रूप से जिम्मेदार है। अगर भारत की संवैधानिक न्याय व्यवस्था को मजबूत करना है तो बार और बेंच को मिल बैठकर काम करना होगा।


अन्यथा आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मुकदमों का बोझ बढ़ने का कारण यही है। न्याय व्यवस्था में कतिपय विद्वान कहे जाने वाले स्वार्थी तत्व प्रवेश कर लिया है। जो आये दिन कामकाज बाधित कर न्याय व्यवस्था को पंगु बनाने का काम कर रहे हैं। इससे जनमानस में न्याय पालिका के प्रति गलत संदेश जाता है। जिससे उन लोगों को जो संविधान और प्रजातांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना चाहते हैं, बड़ा कष्ट महसूस होता है। लेकिन अपराधिक मानसिकता उन्हें चुप रहने पर मजबूर कर देती है। ऐसे तत्व एकजुट होकर काम करते हैं। वे मुट्ठी भर होते हैं, लेकिन जो भारत की न्याय व्यवस्था को मजबूत करना चाहते हैं। समाज में फैले मानसिक प्रदूषण से अपने को बचाकर चुप हो जाते है। 

उन्होंने कहा कि यह चुप्पी घातक है। आगे आना होगा, तभी भारत की संवैधानिक न्याय व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। अच्छे और काम करने वाले न्यायविदों के खिलाफ सोशल मीडिया पर गैर वाजिब टिप्पणियां की जाती है। अधिवक्ताओं के खिलाफ अपमान जनक शब्द उछाले जाने शुरू हो जातें हैं। सम्मेलन में आये प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार जताये। का रामशंकर मिश्र एड ने कहा कि बार और बेंच में तालमेल स्थापित न होने से आये दिन कामकाज बंदकर न्यायिक बहिष्कार होता है। जिससे वादकारियों को न्याय व्यवस्था के प्रति रोष होता है। मुकदमों का बोझ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दुर्गा प्रसाद गुप्ता एड पूर्व तहसील मानिकपुर बार सचिव ने कहा कि आल इण्डिया लायर्स यूनियन अधिवक्ता हितों के साथ संवैधानिक प्रजातंत्र की रक्षा करने को भी आगे बढ़कर काम कर रहा है। अनुराग गुप्ता एड, अजय सिंह एड, ओमप्रकाश सिंह एड, विनोद पाल एड, शशिभूषण पाल एड, लल्लू राम त्रिपाठी और शिवम द्विवेदी ने भी विचार जताये। सम्मेलन में तीस प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से आल इण्डिया लायर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद ओमप्रकाश सिंह एड, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता एड चुने गये। नौ सदस्यीय कार्यकारिणी चयनित की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages