कांवड़ियों के स्वागत का जोर-शोर से चल रहा सिलसिला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 17, 2023

कांवड़ियों के स्वागत का जोर-शोर से चल रहा सिलसिला

जहानाबाद चेयरमैन समेत भाजपा नेता ने कांवड़ियों पर बरसाये फूल

फतेहपुर, मो. शमशाद । श्रावण मास के दौरान कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के स्वागत का सिलसिला जोर-शोर से चल रहा है। सोमवार को नगर पंचायत जहानाबाद अध्यक्ष सैयद आबिद हसन के नेतृत्व में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। वहीं हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के जमरावां वार्ड के जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ियों को जलपान व भोजन भी कराया गया। तत्पश्चात कांवड़ियों का जत्था अपने गंतव्यों को रवाना हुआ। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर शिवालयों में जल चढ़ाने वाले शिव भक्तों का आदर्श नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद अध्यक्ष आबिद हसन के नेतृत्व में समर्थकों व सपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिवभक्तों का बकेवर सब्ज़ी मंडी व जहानाबाद कस्बा के मार्ग में स्वागत किया गया। इस दौरान कांवड़ लेकर आने शिवभक्तों के लिए जलपान व भोजन व्यवस्था के अलावा उनके विश्राम की भी व्यवास्था की गई। भोजन एवं विश्राम के पश्चात कांवड़िए अपने गंतव्यों को रवाना हुए। इस मौके पर सभासद नदीम

कांवड़ियों का स्वागत करते चेयरमैन आबिद हसन।

कुरेशी, रिजवान, शान, सुरेश व उजमान्न,के अलावा इजहारुद्दीन, अब्दुल्ला खान, सत्यम, शेखर खान, नियाज़, संतोष प्रधान, अनुराग पटेल, महेंद्र पटेल समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता व चेयरमैन समर्थक भी मौजूद रहे। उधर भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी के नेतृत्व में भी गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़ियों के जत्थे पर पक्का तालाब चौराहे पर फूल बरसाये गये। भाजपा नेता ने बताया कि संपूर्ण भारत एवं प्रदेश में मोदी व योगी के निर्देशानुसार कांवड़ियों को सुरक्षा के साथ सुविधाएं दी जायें। आज सुबह से ही कांवड़ियों का समूह गंगाजी से जल लेकर तांबेश्वर मंदिर के लिए चला। रास्ते पर कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बम-बम भोले के जयकारे भी लगाये। कांविड़यों को जलपान की व्यवस्था भी कराई गई। सभी ने जिला पंचायत सदस्य के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष उत्तरी संजय मोदनवाल, गुड्डू चंदेल, श्याम परिहार, पूर्व सभासद पुत्तू लाल भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages