बरसात में संक्रामक बीमारियों ने पसारे पैर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 17, 2023

बरसात में संक्रामक बीमारियों ने पसारे पैर

जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ रहे मरीज

फतेहपुर, मो. शमशाद । बरसात के मौसम में एक बार फिर से संक्रमक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए है। संक्रामक बीमारियों की चपेट में बड़ी संख्या में नौनिहाल भी है। जिला चिकित्सालय में इलाज के लिये आने वाले बच्चों में अधिकांश में उल्टी, दस्त, बुखार, जुखाम के अलावा बारिश में भीगने की वजह से खांसी, जुखाम से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक है। ओपीडी में आने वाले छोटे बच्चों में संक्रामक बीमारियों से पीड़ितो की संख्या आम दिनों की अपेक्षा आजकल अधिक दिखाई दे रही हैं। जिला चिकिस्तालय के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मूलचन्द्र के अनुसार बरसात

ओपीडी में मरीज देखते डा. मूलचंद्र।

के मौसम मे गंदगी एवं बैक्टीरिया की वजह से संक्रामक बीमारियां पैर पसारती है। बच्चो में जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, पेट दर्द के अलावा सर्दी, खांसी जैसे रोग इन्फेक्शन की वजह से होते हैं। उन्होंने बचाव के लिये साफ पानी या उबले पानी का सेवन करने के साथ ही साफ सुथरा भोजन करने एवं बासी भोजन से बचने, खुले में रखा हुआ खाना व खुले में रखे हुए कटे फल का सेवन करने से बचने की हिदायत दी। बुखार आने व उल्टी दस्त होने की दशा ने अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों से परामर्श लेना चाहिये।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages