शिविर में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को दी अधिकारों की जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 25, 2023

शिविर में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को दी अधिकारों की जानकारी

व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशन में वृ़द्धाश्रम में मासिक निरीक्षण के साथ-साथ विधिक जागरुकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्धजनों को शासन द्वारा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक पेंशन व अभिभावक के न रहने पर बाल कल्याण योजनाओ से संबंधित मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। 

वृद्धाश्रम का निरीक्षण करतीं अपर जिला जज।

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की वार्डेन नीतू वर्मा, दो सफाई कर्मी, तीन रसोइयां एवं एक भंडारी उपस्थित मिले। वृद्धाश्रम में 81 वृद्धजन उपस्थित मिले। जिनमें 23 महिलाएं एवं 58 पुरुष शामिल हैं। प्रत्येक इनमेट्स से बातचीत की गयी एवं उपस्थित वृद्धजनो से खान-पान, चिकित्सा, व्यवस्था व साफ-सफाई आदि की जानकारी कर निरीक्षण किया। वार्डेन को निर्देशित किया कि पाकशाला में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करवायें एवं वृद्धजनों को सुपाच्च व हल्का भोजन करवायें। वृद्धाश्रम में अपर जिला जज/सचिव ने वृद्धजनों के अधिकारों एवं महिलाओं के अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त वृद्धजनों के मनोरंजन हेतु साधन उपलब्ध कराये जाने के संबंध में भी निर्देशित किया। वृद्धजनों के टहलने हेतु वृद्धाश्रम के गार्डेन में साफ-सफाई कराये जाने संबंधी निर्देश भी दिये। समय-समय वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages