सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 31, 2023

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई

एक लिपिक निरीक्षक, पांच उप निरीक्षक भी शामिल

बांदा, के एस दुबे । सेवानिवृत्त होने वाले सात पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन सभागार में समारेाह आयोजित कर विदाई दी गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को स्वस्थ जीवन की कामना के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया और उन्हें विदाई दी। गुरुवार को सेवानिवृत्त होने वाले 07 पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे विदा किया गया। गौरतलब हो कि जनपद के 01 लिपिक निरीक्षक, 05 उपनिरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी चालक अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त

विदाई समारोह में मौजूद सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी

हो गए इनमें एक निरीक्षक लिपिक माता प्रसाद नियुक्ति पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उप निरीक्षक दुर्बली प्रसाद नियुक्ति पुलिस लाइन, उप निरीक्षक नसीर अहमद नियुक्ति पुलिस लाइन, उप निरीक्षक मंगला प्रसाद त्रिपाठी नियुक्ति न्यायालय सुरक्षा, उप निरीक्षक राजनाथ यादव नियुक्ति न्यायालय सुरक्षा, उप निरीक्षक रजोले चौधरी नियुक्ति चौकी सिमौनी थाना बबेरू, उप निरीक्षक मुख्य आरक्षी चालक कमलेश कुमार नियुक्ति पुलिस लाइन शामिल हैं। सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अम्बुजा त्रिवेदी, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र व सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारीजन आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages