81,110 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर हुआ निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 9, 2023

81,110 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर हुआ निस्तारण

1 करोड़ 29 लाख 65 हजार 213 अर्थदण्ड वसूला

बांदा, के एस दुबे । जनपद मुख्यालय समेत तहसीलों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज शमीम अहमद ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश डा. बब्बू सारंग ने की। लोक अदालत में कुल 81 हजार 110 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये गये, जबकि 1 करोड़ 29 लाख 65 हजार 213 अर्थदण्ड वसूल किया गया। जनपद न्यायाधीश डा. बब्बू सारंग ने सिविल के 2 वाद निस्तारित किये। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रोहित सिन्हा ने पारिवारिक वादों से संबंधित 7 वादों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने 31 वाद निस्तारित करते हुए 69 लाख 52 हजार रुपये बीमा कम्पनियों द्वारा पीड़ित पक्षों को दिलाया गया। प्रथम अपर जिला जज मोहम्मद कमरुज्जमा खान ने 2 वाद निस्तारित किये। अपर

लोक अदालत का फीता काटकर उद्घाटन करते प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज

जिला जज/एससी/एसटी अनु सक्सेना ने कुल 3 वाद निस्तारित किये। अपर जिला जज निरंजन कुमार ने कुल 6 बाद निस्तारित किये। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट छोटेलाल ने विद्युत अधिनियम से संबंधित कुल 68 वाद निस्तारित करते हुए 12 लाख 50 हजार 649 रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया। अपर जिला जज पाक्सो हेमन्त कुमार कुशवाहा ने 1 वाद निस्तारित कर 500 रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया। अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय पल्लवी प्रकाश ने 1 वाद निस्तारित कर 2 हजार रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगवान दास गुप्ता सर्वाधिक 11 हजार 410 वाद निस्तारित करते हुए 6 लाख 62 हजार रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन गरिमा सिंह ने उत्तराधिकार के कुल 18 वाद निस्तारित करते हुए 1 करोड़ 25 लाख 39 हजार 463 उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र जारी किये। अपर सीजेएम रेलवे सुचेता चौरसिया ने 203 वाद निस्तारित करते हुए 2 लाख 20 हजार 160 रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किये। सिविल जज जूनियर डिवीजन वरुणा वशिष्ठ ने 100 वाद निस्तारित करते हुए 41 हजार 29 रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया। प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन फरहीन खान ने कुल 1 हजार 668 वाद निस्तारित करते हुए 3 लाख 87 हजार 91 रुपये अर्थदण्ड आरोपित किया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी बिन्नी बाल्यान ने 603 वाद निस्तारित कर 10 हजार 580 रुपये अर्थदण्ड वसूला। सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी प्रथम चारु केन ने कुल 226 वाद निस्तारित किये। सिविल जज जूनियर डिवीजन बबेरू अर्पिता साहू ने 118 वाद निस्तारित कर 4 हजार रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किये। 

दंत चिकित्सा व फिजियोथेरेपी शिविर भी लगाया गया

बांदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में निशुल्क दन्त चिकित्सा व फिजियोथेरेपी शिविर भी लगाया गया, जिसमें डा. शिवप्रताप सिंह ने दन्त के रोगियों तथा एमडी शरीफ ने फिजियोथेरेपी के मरीजों को निशुल्क परामर्श व दवा वितरण का कार्य किया। इसके अतिरिक्त महिला जेल बन्दियों ने हस्त निर्मित सामान की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages