प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 9, 2023

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

वामदेव संस्कृत महाविद्यालय में किया गया प्रतियोगिता का आयोजन 

विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्रों का वितरण भी हुआ 

बांदा, के एस दुबे । शहर के कैलाशपुरी इलाके में स्थित वामदेव संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गीत, प्रतियोगिता, संस्कृत वाचन प्रतियोगिता एवं सामान्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विजेता प्रतिभिगयों को प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। गीत प्रतियोगिता में आकांक्षा आर्य कन्या इंटर कालेज प्रथम, प्रक्षा देवी द्वितीय पंडित

 प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी प्रमाण पत्रों के साथ

जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज गिरवां और अर्जुन तिवारी वामदेव संस्कृत महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया। इसी तरह वाचन प्रतियोगिता में पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज गिरवां की छात्रा ज्योति ने प्रथम स्थान, महेश ने द्वितीय और नेहा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नेहा सिंह प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और नमन तिवारी व राहुल तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages