कृषकों की तकनीकी दक्षता व प्रजेंटेशन के लिए आयोजित करायें बैठक : डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 5, 2023

कृषकों की तकनीकी दक्षता व प्रजेंटेशन के लिए आयोजित करायें बैठक : डीएम

डीएम ने गवर्निंग बोर्ड की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण 

फतेहपुर, मो. शमशाद । सपोर्ट टू एक्सटेंशन प्रोग्राम फार एक्सटेंशर रिफामर्स योजना के अन्तर्गत कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन एवं उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत जनपद स्तर पर परियोजना के क्रियान्वयन व अनुश्रवण के लिये गवर्निंग बोर्ड की बैठक जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में संपन्न हुई।          

बैठक में भाग लेतीं डीएम व अन्य।

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश सम्बंधित को दिए। उन्होंने गत वर्ष 2022-23 में कराये गये कार्यों की समीक्षा की। जिसमें गत वर्ष कराये गये कार्यों की मदवार भौतिक पूर्ति सूचना के सापेक्ष वित्तीय पूर्ति एवं मदवार अवशेष लंबित वित्तीय देयता की सूचना को उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि गत वर्ष कृषि एवं उससे संबद्ध विभागों द्वारा जो भी कार्य संबंधित योजना से कराये गये हैं उसकी विभागवार भौतिक एवं वित्तीय पूर्ति की सूचना उपलब्ध कराने के साथ ऐसे पांच कृषक जिन्होनें कृषि एवं उससे संबद्ध विभागों द्वारा ट्रेनिंग आफ फार्मर इन्टरस्टेट ट्रेनिंग विद इन डिस्ट्रिक्ट ऐट केवीके, ट्रेनिंग आफ फार्मर बिंद इन डिस्ट्रिक्ट तथा ट्रेनिंग आफ फार्मर विद इन स्टेट आदि मदों में कृषि एवं उससे सम्बद्ध विभाग व एनजीओ के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया है उनकी तकनीकी दक्षता एवं प्रजेन्टेशन के संबंध में जिला स्तर में एक बैठक आयोजित की जाए। जिससे उनकी तकनीकी दक्षता का आंकलन किया जा सके। जिलाधिकारी ने जनपद में नवोन्मेषी कार्य के अर्न्तगत इंटीग्रेटेड फार्मिग हेतु प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के सचिव उमेश चन्द्र शुक्ल को प्रपोजल तैयार कर प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देश दिये। ताकि प्रपोजल की स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किया जा सके। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिये कि कृषकों को आईएआरआई संस्थान नई दिल्ली भ्रमण कराया जाए। ताकि कृषकों को नई तकनीकी जानकारी हो सके। उप कृषि निदेशक को मोटे अनाज व मिलेट्स को जनपद में खेती हेतु कृषकों को प्रोत्साहित करने के साथ जनपद स्तर में आयोजित बैठकों यथा-दिशा आदि में स्वयं सहायता समूह एवं कृषक उत्पादक संगठनों के माध्यम में मिलेट्स रेसिपी तैयार कर उपलब्ध करायी जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, ईईसी, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. नवल किशोर सचान, इं० राम नरेश, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत द्वितीय, कल्पना गुप्ता, सहायक निदेशक रेशम, गौरव त्रिपाठी, अपर अग्रणी जिला प्रबंधक के साथ दलजीत सिंह, रामशरन सिंह, मोहन सिंह, ललित कुमार, अभिलाषा, कृषि उद्योग सखी राधा देवी आदि प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages