प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 7, 2023

प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

नटराज संगीत संस्थान में कला उत्सव मनाया गया 

बांदा, के एस दुबे । गुरुवार को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नटराज संगीत संस्थान में संस्कार भारती की इकाई द्वारा कला उत्सव मनाया गया, जिसमें से चित्रकला प्रतियोगिता किशोर और बाल वर्ग की गायन प्रतियोगिता और भाव नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। भाव नृत्य में नृत्य निदेशक अनुपमा त्रिपाठी, देवांशी गुप्ता, तथा गायन में नंद किशोर शुक्ला,ज्ञानदीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह आदि संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष आनंद किशोर लाल, कार्यकारी अध्यक्ष डा. शिव प्रकाश सिंह, मंत्री चंद्रप्रकाश, अरिमर्दन सिंह कोषाध्यक्ष और मनोज कुमार मृदुल साहित्य विधा संयोजक तथा कलार्पण के अध्यक्ष नरेंद्र सक्सेना और मंत्री किरण सेठी, दयानंद सिंह, कुसुम साहू प्रधानाचार्य एनपीएस आदि सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल सोनी ने किया तथा आभार जिलाध्यक्ष आनंद किशोर लाल ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages