टोलाकलां गांव पहुंची साइकिल यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 7, 2023

टोलाकलां गांव पहुंची साइकिल यात्रा

बांदा, के एस दुबे । लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा 27 वें दिन 253 गांव भ्रमण कर टोला गांव पहुंची। ग्राम ब्योंजा से समाजवादी पार्टी के जिला सचिव कमल पाल, शिवाकांत प्रजापति एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र यादव जनवारा ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा ब्योन्जा गौरी खानपुर हरदौली होते हुए ग्राम पंचायत टोला कला मे समाप्त हुई। गांव-गांव भ्रमण कर साइकिल यात्रा पिछड़ों अति पिछड़ों दलितों एवं अल्पसंख्यक

साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाते सपाई 

समुदाय को लामबंद कर रही है। साइकिल यात्रियों ने बताया कि लोकतंत्र एवं संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रही भाजपा के मंसूबों को जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। आने वाले वक्त में (पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक) मजबूत कर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगा। किसान और नौजवान पूरी तरह से भाजपा को हराने के लिए कमर कस चुका है। साइकिल यात्रा में अमोल यादव मुलायम सिंह रामानुज सिंह कमल पाल शिवाकांत प्रजापति पंकज सिंह अमित प्रजापति धर्मेंद्र वर्मा दिलीप  प्रदीप अमित राकेश विनोद आलोक यादव सहित दो दर्जन साइकिल यात्री उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages