डॉ. लाल पैथलैब का हुआ उद्घाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 5, 2023

डॉ. लाल पैथलैब का हुआ उद्घाटन

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के शांतीनगर में मंगलवार को पालीवाल डॉ. लाल पैथलैब के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अलीक खान उर्फ कल्लू व विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता अंतुल अवस्थी ने शिरकत की। अतिथियों ने सयुंक्त रूप से पैथोलॉजी का फीता काटकर उद्घाटन किया। 

पैथलैब का फीता काटकर उद्घाटन करते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष।

पालीवाल के संचालक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि यह भारत की सर्वश्रेष्ठ पैथोलॉजी है। यहां पर ढाई हजार प्रकार की जांचे होती है। उन्होंने बताया कि कम दामों में लोगों की विश्वसनीय जांच होगी। सभी प्रकार की जांचों में 10 प्रतिशत की लोगों को छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा घर से सैम्पल लेने की भी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव, प्रहलाद सिंह, अवधेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages