ग्यारह दिन के बच्चे के लिए दुर्लभ रक्त समूह दान करने पर जताया आभार
फतेहपुर, मो. शमशाद । सर्व फार ह्यूमैनिटी संस्था रक्त के जरूरतमंदों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है। जिले में लगातार लोगों को रक्त दिलवाने का काम संस्था के एक्टिव मेंबरों द्वारा किया जा रहा है। जन्माष्टमी के पर्व के अलावा शुक्रवार को भी ग्यारह दिन के बच्चे के लिए दुर्लभ रक्त समूह एक्टिव मेंबरों ने दान किया। जिसकी चारों ओर सराहना हो रही है। बताते चलें कि शहर के निजी अस्पताल में भर्ती बेबी आफ केसमा पुत्र सचिन निवासी बीराबुधनपुर पोस्ट हसवा जिला फतेहपुर को जन्म से पीलिया की बीमारी है। जिस कारण बच्चे को रक्त की कमी हो गयी। डॉक्टर ने बच्चे को 100 एमएल ओ निगेटिव दुर्लभ रक्त समूह की आवश्यकता बताई। रक्त समूह दुर्लभ होने
![]() |
| रक्तदान करते परीक्षित यादव। |
के कारण बच्चे के तीमारदार बच्चे के पिता सचिन काफी परेशान थे। जैसे ही इसकी जानकारी सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम को हुई केस की जांच कर ग्रुप में डालते ही स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के शाखा प्रबंधक प्रताप नरायण सिंह रक्तदान के लिए तैयार हो गए। श्याम रक्तकेन्द्र पहुंचकर बच्चे के लिए अपना छठवां दुर्लभ रक्त समूह रक्तदान किया। जिससे मरीज के तीमारदार को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सका। सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम की सेवाभाव को देखते हुए बच्चे के पिता सचिन ने अपना रक्तदान किया। जिससे समय पर किसी जरूरतमंद को रक्त की उपलब्ध हो सके। वहीं जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ग्राम मंसूरपुर पोस्ट बेरा गढ़ीवा निवासी परीक्षित यादव ने जिले में चल रही रक्त की कमी के चलते अपना आठवां रक्तदान मानस रक्तकेन्द्र में किया। कहा कि हम सभी को जन्मदिन, त्योहारों व शुभ अवसरों में रक्तदान करना चाहिए। ताकि किसी की जान रक्त की कमी से न जाये। इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह, श्याम रक्तकेन्द्र से प्रवीण प्रसून, कंचन व मानस रक्तकेन्द्र से अमन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment